BSP विधायक रामबाई के पति पर 10 हजार का इनाम

BSP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हटा के कद्दावर नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने पथरिया की BSP विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह और देवर कौशलेंद्र सिंह समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है। ये लोग हत्या के बाद से फरार है और पुलिस ने अब इनकी गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और विधायक रामबाई के दमोह और पथरिया स्थित घरों पर भी दबिश दी गई, लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चला। आरोपियों की तलाश के लिए एसपी आरएस बेलवंशी ने एएसपी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। वहीं आरोपियों पर इनाम से संबंधित पोस्टर छपवाकर हटा, दमोह और आसपास के इलाकों में बंटवाए गए हैं।

(Visited 209 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT