हटा के देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी BSP विधायक रामबाई के देवर चंदू सिंह ने किया सरेंडर

और एक बड़ी खबर दमोह से आ रही है जहां पर हटा के देवेंद्र चौरसिया हत्या कांड के प्रमुख आरोपी चंदू सिंह ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। चंदू सिंह और उनके भाई गोविंद सिंह हत्या के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे थे और पुलिस ने इनके ऊपर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। गोविंद सिंह पथरिया से बीएसपी की विधायक रामबाई के पति हैं और चंदू सिंह रामबाई के देवर हैं। हालांकि गोविंद सिंह ने अभी सरेंडर नहीं किया है वहीं इनके कुछ और साथी अभी फरार चल रहे हैं। चंदू सिंह के सरेंडर को लेकर दमोह कोर्ट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और भारी भीड़ मौजूद थी। आपको बता दें की बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हटा के कद्दावर नेता देवेंद्र चौरसिया की कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी जिसमें प्रमुख रूप से गोविंद सिंह, चंदू सिंह और उनके साथियों को आरोपी बनाया गया है।

(Visited 218 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT