देखिए नकुलनाथ के ये चुनावी ठुमके

कांग्रेस की परंपरागत छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद से नकुलनाथ लगातार प्रचार में व्यस्त हैं। नकुल इसके लिए नए-नए हथकंडे भी अपना रहे हैं। कभी गले में डालकर ढोल बजाते हैं और कांग्रेस के नेताओं को नचाते हैं तो कभी बैलगाड़ी की सवारी कर बैलों पर जुलम ढाते हैं। ताजा मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अबकी बार नकुलनाथ ने आदिवासी लोक संगीत की धुन पर झमकर ठुमके लगाए हैं। जामई विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नकुल खुद को रोक नहीं सके और ताली बजा-बजा कर जमकर डांस किया। डांस से लोगों का मनोरंजन करने के बाद नकुल ने मंच से लोगों से वोट भी मांगे। खैर नकुल का नाच उन्हें वोट दिलाएगा या नहीं यह तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे। पर यदि नकुल का चुनाव प्रचार का यह तरीका नहीं थमा तो जल्द ही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरह वो भी पप्पू जरूर बन जाएंगे।

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT