आखिरकार इटारसी में हुई आगजनी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का दिल पिघल ही गया। और कमलनाथ ने इटारसी में हुई आगजनी की घटना को लेकर इलाके का दौरा किया। इस दौरान सीएम कमलनाथ ने पीड़ित किसानों से कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ हैं और निश्चित ही किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी। वहीं दूसरी ओर किसानों की समस्याओं को सुनते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा की घटना विकराल थी। आग बुझाने में जिन किसानों की जनहानि हुई है उनके हित में भी सरकार कुछ न कुछ सकारात्मक कदम जरूर उठाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में चित्रकूट हत्याकांड और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं हो चुकी हैं पर तब कमलनाथ ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था। शायद आगामी लोकसभा चुनाव और छिदवाड़ा उपचुनाव ने कमलनाथ के अंदर के इंसान को जागने पर मजबूर कर दिया है। और वे ऐसे कदम उठा रहे हैं।