लाड़कुई में मना गणगौर उत्सव

बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लाडकुई में गणगौर तीज के मौके पर गांव की महिलाओं ने चल समारोह निकाला । चल समारोह गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पनघट पर पहुंचा। जहां पर ईसर-गणगौर की विशेष पूजा अर्चना कर झाले दिए गए। बैंड-बाजों के साथ शिव स्वरूप ईसर और पार्वती स्वरूपा गणगौर माता की शोभा यात्रा निकाली गई। उनके साथ दुल्हा दुल्हन बनी बच्चियां मन को मोह रही थी। यहां पर महिलाओं ने माता गणगौर के गीत गाए, वहीं सुहाग की लम्बी उम्र की कामना भी की। गणगौर तीज पर पूजा में उमड़ा महिलाओं का सैलाब जो ताल ओर मृदंग की थाप पर नृत्य करती चल रही थी। 16 दिन तक चलने वाले इस पर्व में नवयुवतियां और नव विवाहित महिलाएं रोजाना ईसर और गौर की पूजा करती हैं ओर चैत्र नवरात्र की तीज के दिन समापन किया जाता है।

(Visited 224 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT