नक्सली हमले में BJP विधायक भीमा मंडावी की मौत

दंतेवाड़ा के नकुलनार श्यामगिरी के पास नक्सलियों ने बीजेपी विधायक और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भीमा मंडावी के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौत होने की खबर है। मंडावी के साथ ही पांच जवानों के शहीद होने की जानकारी भी मिली है।
डीआईजी सुंदर राज पी ने भीमा मंडावी के मौत की पुष्टि की है।पुलिस के मुताबिक हमले से पहले नक्सलियों ने IED ब्लास्ट करके गाड़ी को उड़ा दिया उसके बाद काफिले पर फायरिंग भी की। हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आपको बता दें कि भीमा मंडावी बीजेपी के विधायक थे उन्होने 2018 के विधानसभा चुनावों में महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को हराया था। महेंद्र कर्मा की भी मौत भी 2013 में एक नक्सली हमले में हुई थी।

(Visited 172 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT