छिंदवाड़ा उपचुनाव में भाजपा से युवा चेहरा विवेक साहू मैदान पर उतरे हैं। वहीं छिंदवाड़ा में 9 बार से सांसद और 38 सालों से देश की राजनीति में सक्रिय रहे कमलनाथ उनके खिलाफ मैदान में उतरे हैं। छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है जिसके चलते बीजेपी के विधानसभा प्रत्याशी विवेक साहू ने शहर के अलग अलग वार्डों में जाकर धुआँधार जनसंपर्क कर रहे हैं। और वोट देने की अपील कर रहे हैं इसी के चलते बंटी साहू ने शहर के रिसाला मस्जिद पहुंचकर भैया जी की दरगाह पर चादर पेश की और लोगो से आशीर्वाद माँगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।