Loksabha chunav 2019- मध्यप्रदेश में मतदान से पहले भाजपा को बड़ा झटका

लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने के सपने सजा रही। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुना -शिवपुरी क्षेत्र के 10 हजार कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार सिंधिया को समर्थन को दे दिया है। कन्हैयालाल अग्रवाल के इस कदम के बाद भाजपा में भूचाल सा आ गया है। और पार्टी का पूरी 29 सीटें जीतने का सपना बिखरता सा दिख रहा है। दरअसल गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने पुराने कांग्रेस नेता केपी यादव को टिकट दिया है। जिनकी छवि एक अवसरवादी और दलबदलू नेता की है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है। और इसी नाराजगी का एक नजारा देखने को मिला। जब कन्हैयालाल अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने की बजाय सिंधिया को समर्थन दे दिया।

(Visited 117 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT