मूर्ख और साधारण किस्म की इंसान हैं उमा भारती ?

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती एक मुर्ख प्राणी हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उमा का ऐसा मानना है। उमा ने कहा है कि वो साधारण और मूर्ख किस्म की प्राणी है। दरअसल चुनाव प्रचार के लिए खजुराहो जा रही था। जब कटनी में उनसे साध्वी प्रज्ञा को लेकर सवाल किया गया। इस तुलनात्मक सवाल का जवाब देते हुए उमा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा से मेरी तुलना मत करिए वो महान संत हैं और मैं एक साधारण और मूर्ख किस्म की प्राणी हूँ। अब उमा ने यह बात कटाक्ष करते हुए कही थी। या उमा सच में साध्वी प्रज्ञा की इतनी इज्जत करती हैं। ये तो उमा ही जाने। पर साध्वी प्रज्ञा को मिला उमा का यह समर्थन दिग्विजय की मुश्किलें जरूर बढ़ा रहा है। आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने भी कुछ दिन पहले दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज से सोलह साल पहले दिग्गी को एक साध्वी ने हराया था। और अब एक बार फिर दूसरी साध्वी उनको हराने के लिए आ गई है।

(Visited 60 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT