सीसीटीवी में कैद हुई लाखों की चोरी

डबरा के सुभाष नगर में डबरा इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में लाखों की चोरी हुई है। चोरों ने यहां गल्ले में रखे 15 लाख रुपये पार कर दिए हैं। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने दुकान से सिर्फ 500 और 2 हजार के नोट चुराए हैं। जबकि 100 रुपये की नोटों की 3 लाख की गड्डी चोरों ने वैसी ही छोड़ दी है। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

(Visited 27 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT