इस कांग्रेस विधायक ने उमा को कहा राक्षस

प्रदेश सरकार मंत्री जीतू पटवारी और विधायक कुणाल चौधरी ने इटारसी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनो नेताओं ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की बात कही। अपने भाषण के दौरान कुणाल चौधरी कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गए। और उमा भारती पर निशाना साधते हुए उनको राक्षस तक कह डाला। साथ ही कुणाल चौधरी ने उमा को रामायण और धार्मिक ग्रंथों पर चर्चा करने की चुनौती भी दी। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर शहीदों पर सियासत करने का आरोप भी लगाया।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT