भूपेश बघेल ने उठाया दिग्विजय को जिताने का जिम्मा

MP ही नहीं बल्कि देश की हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी भोपाल लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को उनका एक खास शिष्य जीत दिलाएगा। इस शिष्य का नाम है भूपेश बघेल। भूपेश मध्यप्रदेश के विभाजन से पहले से ही दिग्विजय को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं। और दिग्गी राजा के मुख्यमंत्रीकाल में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। इससे पहले भी भूपेश ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा में दिग्विजय का साथ दिया था। और अब दिग्विजय के लिए सभा और जनसंपर्क करने भोपाल पहुंचे हैं। भूपेश भोपाल में लगातार दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साध रहे हैं। भूपेश के इस ताबड़तोड़ प्रचार को देखते हुए राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भूपेश यहां अपने शिष्य होने का धर्म निभा रहे हैं। और अपना राज्य छोड़ दिग्विजय के लिए प्रचार करने में जुटे हुए हैं।  

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT