Hoshangabad Breaking दूसरों के यहां छापा मारने वाले के यहां खुद पड़ा छापा

दूसरों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करने वाले वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी के घर खुद छापा पड़ गया। मामला होशंगाबाद का है जहां पर कमर्शियल टैक्स अधिकारी राजेश मालवीय के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक मालवीय के होशंकाबाद के कंचननगर स्थित घर और बैतूल में भी कुछ ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्चिंग हो रही है। लोकायुक्त अधिकारियों की टीम ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं जिनकी सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव के दौरान एसएसटी दल में राजेश मालवीय की ड्यूटी लगाई गई थी, इस दौरान उसने जमकर आर्थिक गड़बड़ी की थी। लोकायुक्त टीम सेल्स टैक्स ऑफिसर के पैतृक आवास बैतूल सहित होशंगाबाद के कार्यालय की स्थापना शाखा से जानकारी जुटा रही है।

(Visited 335 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT