Trump की वजह से मुश्किल में भारतीय इंजीनियर्स, Google CEO Sundar pichai ने कहा हम भारतीयों के साथ हैं

लगता है भारत के लिए ये बुरी खबरें सुनने का दौर है. एक तरफ चीन और नेपाल ने भारत की नाक में दम कर रखा है. तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. और चौथी तरफ अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं. जिनसे दोस्ती की उम्मीद थी पर संकट के दौर पर एच 1 बी वीजा पर अमेरिकी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है. ट्रंप ने एच 1 बी वीजा समेत विदेशियों को जारी होने वाले नौकरियों से जुड़े कई वीजा को सस्पेंड रखने का समय बढ़ा दिया है. जिसकी वजह से देश के आईटी प्रोफेशनल्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जिसका सीधा असर उनके रोजगार पर पड़ेगा. बताया जा रहा है कि अमेरिका में बेरोजगारी की दर बढ़ने के बाद ये फैसला लिया गया है. अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने निराशा जाहिर की है. सुंदर पिचाई ने कहा कि वो अमेरिकी सरकार के इमिग्रेशन से जुड़े फैसले से निराश हैं. क्योंकि प्रवासी कर्मचारियों की वजह से ही गूगल इस मुकाम तक पहुंचा है. इसलिए हम प्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें हर तरह का मौका दिलाने के लिए काम करते रहेंगे.
#trumponh1bvisa
#americasuspendedh1bvisa
#sundarpichai
#googleceosundarpichai
#itengineer
#indiastandontrumpdecision
#internationalnews
#newslivenational

(Visited 46 times, 1 visits today)

You might be interested in