तेंदूपत्ता से भरी ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग का लाइव वीडियो

रायसेन जिले के देवरी के ग्राम बरखंदा से तेंदूपत्ते के 52 भककू (बोरो) को भर कर ला रही ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गयी जिसमे महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली में देवरी के नजदीक मंडी के पास अचानक आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि नेशनल हाईवे का यातायात बंद हो गया चारों तरफ धुआं और आग के गोले उड़ रहे थे। किसी तरह से ट्रैक्टर को ट्राली से निकाला गया ट्रैक्टर तो बच गया लेकिन तेंदूपतते से भरी ट्राली आग के शोलों में जलकर राख हो गई। यह तेंदूपत्ता ठेकेदार द्वारा देवरी वेयरहाउस लाया जा रहा था ट्रैक्टर मालिक हरी नारायण पटेल ने बताया की एक बाइक सवार ने मुझे बताया की ट्राली में आग लगी है,ट्रॉली की आग को बंसल कंपनी के दो टैंकरों ने बुझाया। फायर ब्रिगेड उदयपुरा से जब तक आई तब तक पूरा तेंदूपत्ता जल चुका था और बंसल के टैंकर आग बुझा चुके थे। देवरी रेंज के रेंजर एन आर ईमने ने बताया कि तेंदूपत्ता का सारा ठेका ठेकेदार को दे चुके हैं। सारी जिम्मेदारी ठेकेदार की है फिर भी हम जांच कर पता लगाएंगे की आग कैसे लगी और थाने में एफ आई आर दर्ज कराएंगे।

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT