आखिरकार MP आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

काफी दिनों से दिल्ली में डेरा डाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का आखिरकार मध्यप्रदेश दौरे का कार्यक्रम बन ही गया है। कुछ दिन पहले सिंधिया का मध्यप्रदेश आने का कार्यक्रम बना था लेकिन जानकारी के मुताबिक कांग्रेस हाई कमान और राहुल गांधी के निर्देश पर सिंधिया को दिल्ली में ही रुकना पड़ा और वह दौरा निरस्त हो गया था। अब ताजा दौरा कार्यक्रम 7 और 8 जून का बना है जिसके मुताबिक सिंधिया 7 जून को शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह ग्वालियर आएंगे दिन में सिंधिया ग्वालियर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे उसके बाद शिवपुरी, अशोकनगर और गुना जाएंगे। गुना में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और दोपहर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत के लिए निकलेंगे शाम को जैत में शिवराज सिंह चौहान से मिलकर उनके पिता के निधन पर सांत्वना प्रकट करेंगे और रात तक भोपाल आकर यहां से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ेंगे।

(Visited 1636 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT