शिवराज के पिता को अनुराधा पौडवाल ने दी सुरीली श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का पिछले दिनों निधन हो गया था। प्रेमसिंह चौहान की तेरहवीं का आयोजन शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत में शुक्रवार को किया गया। इस आयोजन में देश और प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए। शाम को एक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने भजनों और सुगम संगीत के जरिए प्रेमसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को जैत पहुंचने वाले बड़े नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह-संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, एमपी के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भूपेंद्र यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी सहित कई सांसद, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।

(Visited 134 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT