CM बघेल ने किया मध्य भारत के पहले सिक्ख म्यूजियम का शुभारंभ

मध्यभारत के पहले सिक्ख म्यूजियम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने किया। गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस के मौके पर सीएम बघेल श्याम नगर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल ने गुरु अर्जुन देव की शहादत को नमन किया और गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में स्थापित श्री गुरू तेग बहादुर सिक्ख म्युजियम का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने स्वर्गीय दिलीप सिंह चावला और स्वर्गीय अजिंदर सिंह चावला को याद किया और रायपुर में सिक्ख म्यूजियम की स्थापना के उनके सपने को साकार करने पर चावला परिवार को शुभकामनाएं दीं। सीएम बघेल ने कहा कि राजधानी में एक दर्शनीय स्थल का निर्माण हुआ है और इस म्यूजियम के जरिए सिक्ख कौम के इतिहास को और करीब से जाना जा सकेगा।  इस सिक्ख म्युजियम में सिक्खों के दसों गुरुओं के चित्रों के साथ उनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सुंदर प्रतिकृति और सिक्खों के तीर्थ स्थलों की जानकारी भी यहां प्रदर्शित की गई है। म्युजियम में सिक्खों के इतिहास से संबंधित पुस्तकों की एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है।

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT