शिवराज के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके पैतृत निवास जैत में ज्योतिरादित्य सिंधिया मिलने पहुंचे। सिंधिया शिवराज के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। देर रात जैत पहुंचे सिंधिया के साथ मध्यप्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट के अलावा कई कांग्रेसी नेता भी थे। सिंधिया ने शिवराज से मिलकर उनके पिता के निधन पर दुख जताया। आपको बता दें कि शनिवार शाम को ही ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से भोपाल आए थे और कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में शामिल होकर सीधे जैत पहुंचे थे।

(Visited 116 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT