शुजालपुर में रक्तदान शिविर के बाद भागवत कथा का समापन

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों व अन्य मरीजों को खून की आपूर्ति के लिए मानस मर्मज्ञ व प्रसिद्ध कथाकार पंडित श्याम मनावत के सानिध्य में बुधवार को कथा पंडाल में रक्तदान शिविर लगा, जिसमें 40 यूनिट रक्तदान हुआ। कथा के समापन से पूर्व प्रवचन में करीब 10 मिनट तक रक्तदान के लाभ व रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां बताते हुए पंडित मनावत में उपस्थित लोगों से कहा कि संत को दिया हुआ दान केवल एक व्यक्ति के काम आता है जबकि रक्तदान किसी की जिंदगी बचाता है। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान करते हुए भक्तों को इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य के लिए प्रेरित किया। जिला अस्पताल शाजापुर से आई टीम के साथ काउंसलर जया माहेश्वरी रोगी सेवा केंद्र हेल्प फार यू के सहयोगी डॉ महेंद्र परमार, शिवाजी पवार, सहित अन्य ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया। आयोजक सोनू नेमा, नीलेश नेमा ने सभी सहयोगियों का आभार माना। मालवा में पंडित गोविंद जाने के बाद कथा पंडाल में रक्तदान की मानवीय शुरुआत करने वाले पंडित मनावत दूसरे संत है। जिन्होंने लोगों की मदद के लिए कथा पांडाल में खुद रक्तदान करते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

(Visited 327 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT