दमोह बीजेपी मीडिया प्रभारी की विवादित पोस्ट, #आवेदन…#निवेदन..#फिर दे दनानदन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी की फेसबुक पोस्ट एकबार फिर विवादों में आ गई है। मनीष तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ता विवेक अग्रवाल की फोटो पोस्ट की है जिसमें विवेक अग्रवाल क्रिकेट बल्ले के साथ नगरपालिका में बैठे नज़र आ रहे हैं इस पोस्ट के साथ लिखा है पहले आवेदन फिर निवेदन फिर दे दनादन। इस पोस्ट को इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि मनीष तिवारी की कुछ दिनों पहले बिजली गोल करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती करने के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से बवाल मचा था अब मनीष ने फिर ये नई पोस्ट डाली है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो रहा है।

(Visited 234 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT