गंजबासौदा के विधायक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक लीना जैन को धमकी भरा एक पत्र मिला है. जिसमें विधायक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है.
इस मामले पर जिला पुलिस ने बताया है कि, ‘विधायक लीना जैन ने सोमवार दोपहर को शिकायत की है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है. पत्र में गंजबासौदा आने पर गृह मंत्री अमित शाह को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है.’
आपको बता दे की यह पत्र विधायक के निवास पर कोई डाल कर गया है और इस पत्र पर कोई हस्ताक्षर नही हैयह धमकी भरा पत्र किसी अज्ञात व्यक्ति ने डाला है, जिसमें गंजबासौदा के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शासकीय अस्पताल को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है वर्मा ने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जगह-जगह तलाशी ली जा रही है..इसके साथ ही एहतियात के तौर पर बम निरोधक दल को भोपाल से बुला लिया गया है और खोजी कुत्तों की सहायता से रेलवे स्टेशन तथा अस्पताल और अन्य स्थानों की तलाशी ली गई है

(Visited 189 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT