जेल से छूटते ही आकाश विजयवर्गीय ने दिया सज्जन वर्मा को खुला चैलेंज

बीजेपी के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जेल से छूटते ही प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को खुला चैलेंज दिया है। आकाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि सज्जन सिंह वर्मा में दम है तो वे पूरे मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखें। गौरतलब है कि रविवार को आकाश विजयवर्गीय जेल से रिहा हुए थे और कोर्ट ने उन्हें किसी भी विवाव से बचने की नसीहत दी थी, खुद आकाश ने भी कहा था कि वे अब विवाद से बचेंगे। सोमवार को आकाश के पिता कैलाश विजयवर्गीय ने भी आकाश का पक्ष लेते हुए बयान दिए थे। फिलहाल आप सुनिए क्या कहना है आकाश विजयवर्गीय का।

(Visited 69 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT