बेटी के निधन पर फफक-फफक कर रो पड़े शिवराज

शिवराज की दत्तक पुत्री का विदिशा में निधन विदिशा में पिछले साल हुई थी शादी मौत का कारण संदिग्ध

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह काफी भावुक हृदय के व्यक्ति माने जाते हैं। हालांकि शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह की अपनी कोई बेटी नहीं है लेकिन प्रदेश में कई बेटियों को गोद लेकर शिवराज-साधना ने उनकी शादी करवाई है। शिवराज सिंह की एक दत्तक पुत्री भारती वर्मा का निधन विदिशा में गुरुवार को हो गया। भारती दिव्यांग थीं और उनकी शादी पिछले साल शिवराज-साधना ने करवाई थी। बेटी के निधन का समाचार शिवराज को रायपुर में मिला तो उन्होंने अपना झारखंड का दौरा कैंसिल कर दिया और विदिशा पहुंच गए। विदिशा में बेटी का शव देखकर शिवराज फफक-फफक कर रो पड़े।

(Visited 1202 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT