महिला अधिकारी ने दिखाया सिंघम अवतार

अशोक नगर जिले के मुंगावली से 16 किलोमीटर दूर मल्हारगढ़ क्षेत्र में स्थित बेतवा नदी पर बाहरी लोगों ने अपना राजनीतिक रसूखा है जिनमें विदिशा, भोपाल और अशोकनगर जिले के नेतायों के कारण लगातार मशीनों से अवैध काली रेत का उत्खनन कराया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही राजस्व विभाग ने इन माफियाओं पर कार्रवाई की थी। पर कुछ दिन बाद ही यहां फिर मशीनों से अवैध उत्खनन शुरू हो गया। जिसके बाद महिला अधिकारी ने अपना सिंघम अवतार दिखाया और बिना राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों के बगैर ही वेतवा नदी घाट पर पहुँच गई और सभी वाहनों को जब्त कर लिया साथ ही जो मिला उन पर केश बनाया जिसके बाद जिले भर में इस कार्रवाई की चर्चे हो रही हैं। क्योंकि इस कार्रवाई के दौरान कई नेतायों ने अपने रुतबे और पावर का उपयोग भी किया गया पर इनकी एक न चली और इस महिला अधिकारी ने वाहनों को चौकी ले जाकर जब्त कर लिया।

(Visited 54 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT