देखिए कमलनाथ सरकार के राज में कितनी ईमानदारी से काम हो रहा है

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्मचारी कुछ ज्यादा ही ईमानदारी से काम करने लगे हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद बीजेपी के लोग भी ऐसा कह रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने मध्यप्रदेश के मालवा इलाके का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें कुछ कर्मचारी हाइवे के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी दे रहे हैं। ये कर्मचारी इतनी ईमानदारी के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं कि बीजेपी वाले भी तारीफ किए बगैर नहीं रह सके। तेज मूसलाधार बारिश में भी इन कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी नहीं भूली और उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए पेड़ों को पानी दिया। आप भी देखिए।

(Visited 417 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT