सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल, पार्टी से मिली फटकार

खबर है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह को उनके बिगड़े बोलों के लिए पार्टी की तरफ से जमकर फटकार मिली है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने सीहोर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे नाली साफ करने के लिए सांसद नहीं बनी हैं। इस बात का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और अन्य दलों ने प्रज्ञा पर आरोप लगाए थे कि प्रज्ञा क्या सिर्फ भड़काऊ भाषण देने के लिए सांसद बनी हैं। वहीं बीजेपी के भीतर भी ये संदेश गया था कि प्रज्ञा सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को चैलेंज कर रही हैं। इसके बाद प्रज्ञा को दिल्ली में पार्टी कार्यालय बुलाया गया जहां पर जानकारी के मुताबिक प्रज्ञा को उनकी इस बयानबाजी के लिए जमकर फटकार लगाई गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रज्ञा की बयानबाजी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक रूप से नाराजगी जता चुके हैं और कह चुके हैं कि वे प्रज्ञा सिंह को कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

(Visited 52 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT