सनावद में विधायक, कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण

सनावद में विधायक, कलेक्टर एसपी सहित जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण

अंबा पितृ पर्वत पर हुआ पौधारोपण विधायक सचिन बिरला ने किया पौधारोपण कलेक्टर गोपाल डाड और एसपी सुनील पांडे हुए शामिल

सनावद तहसील के ग्राम अंबा में पितृ पर्वत पर पौधा रोपण किया किया गया। जिसमें जिलाधीश गोपालचंद्र डांड पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे एसडीएम मिलिंद ढोके विधायक सचिन बिरला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र पटेल सहित क्षेत्र के अधिकारियों की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। जिलाधीश डांड ने स्थानीय रहवासियों द्वारा पितृ पर्वत की हरियाली देख प्रशंसा की। साथ ही लगाये गए पोधो को पेड़ बनाने का संकल्प दिलाया। एसपी पांडे ने वहां मौजूद बच्चों को इन दिनों फैल रही अपहरण की बातों पर समझाते हुए। कहा कि जिले में ऐसा कोई गिरोह नहीं है। जो ऐसे अपराध को अंजाम दे पाए। वहीं आप भी सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप पर ऐसी अफवाहों को ना फैलाएं। साथ ही ऐसे आए हुए फोटो वीडियो पर बिल्कुल भरोसा ना करें। इस दौरान फल एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही पानी के इंतजाम के लिये पंचायत को जवाबदारी दी गई। मंच पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 98 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT