हिंदुस्तानी चड्डी ने पाकिस्तान में मचाया हड़कंप, चड्डी पहने युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जिस पर भारतीय जासूस होने का इल्जाम लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग का रहने वाला है। राजू लक्ष्मण नाम का ये युवक इंदौर के निमाड़ खेड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक इस युवक ने लक्स कोजी की अंडरवियर पहनी हुई थी जिस पर मेड इन इंडिया लिखा है, इसलिए पाकिस्तानी पुलिस इसको हिंदुस्तानी जासूस बता रही है। पकड़ाए गए युवक पर परमाणु सुरक्षा से जुड़े मामलों की जासूसी करने का आरोप हैं। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया में हिंदुस्तानी चड्डी का फोटो वायरल होने के बाद उनका जमकर मजाक भी उड़ रहा है।

(Visited 161 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT