उज्जैन में टला बड़ा हादसा, ब्रिज पर लटकी बस

उज्जैन में एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टला… दरअसल यहां तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस असंतुलित होकर ब्रिज पर लटक गई… बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे…. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई… घटना इंदौर रोड के शनि मंदिर के पास त्रिवेणी ब्रिज की है… यहां ज्वालेश्वरी नाम की निजी यात्री बस ड्रायवर की लापरवाही से शिप्रा नदी में गिरते गिरते बची… बताया जा रहा है कि बस इंदौर से उज्जैन आ रही थी… घटना के बाद ड्रायवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए… पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर क्रेन मंगवाई और बस को हटाने का काम शुरू किया…

(Visited 60 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT