कांट्रैक्टर पुत्र की पार्टी में क्या ज्यादा शराब पीने से हुई युवक की मौत?

अशोकनगर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह एक युवक की लाश होटल के कमरे में मिली… होटल कर्मचारियों ने बताया कि सड़क कांट्रैक्टर के बेटे की जन्मदिन पार्टी रातभर चली थी और शराब का दौर भी खूब चला था… होटल के कई कमरों से शराब भरे गिलास भी मिले हैं… पार्टी कांट्रैक्टर के बेटे अवधेश रधुवंशी की थी… मरने वाले युवक का नाम हरेंद्र पुत्र परमाल सिंह रघुवंशी है जो कि​ विदिशा रोड का रहने वाला है0…. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है… पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश में है कि इतनी मात्रा में शराब आई कहां से और होटल को क्या शराब परोसने की अनुमति थी

(Visited 45 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT