MP में सियासी घमासान के बीच सिंधिया का शेर

मध्यप्रदेश में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी नजर आ रही है। सिंधिया समर्थक और सिंधिया विरोधियों की लामबंदी और बयानबाजी से सियासत गरमा रही है। इसी दौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिंधिया शेर कहते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे आर्यमन सिंधिया ने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। हालांकि ये वीडियो अभी का है या पुराना इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस वीडियो में सिंधिया का कहा गया शेर वर्तमान सियासी हालातों पर एकदम फिट बैठता नजर आ रहा है। सिंधिया ने वीडियो में कहा है- आंधियों की ज़िद है जहां बिजलियां गिराने की, हमारी भी ज़िद है वहां आशियां बनाने की। असूलों पर आंच आए तो टकराना ज़रूरी है, अगर ज़िंदा हो तो ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है। आप भी सुनिए सिंधिया महाराज का शेर…

(Visited 423 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT