कुरवाई में आज भी हो रहा है ध्यानचंद के नाम पर स्टेडियम का इंतजार

कुरवाई नगर का एकमात्र खेल ग्राउंड जिसे मेला ग्राउंड बड़ी फील्ड के नाम से जाना जाता है, इसको नवाबी शासन काल में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सहित कई नामी-गिरामी हस्तियां भी इस ग्राउंड पर अपने खेल के हुनर दिखा चुके हैं । 2011 में विधायक हरी सिंह सप्रे के अनुरोध पर आयोजित  बड़े शासकीय कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ग्राउंड पर मिनी स्टेडियम बनाने और स्टेडियम का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम से कराए जाने की घोषणा की थी। आज 8 साल बीत जाने के बाद भी उनकी स्टेडियम निर्माण की घोषणा पूरी नहीं हो सकी और कुरवाई के खिलाड़ी आज भी अपने लिए एक स्टेडियम की आस लगाए इंतजार में बैठे हैं

बाइट- स्थानीय खिलाड़ी

कुरवाई से दीपक राय की रिपोर्ट

(Visited 153 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT