PCC चीफ के मामले में बोले गोविंद सिंह, मैं क्यों अपनी टांग फसाऊं

PCC चीफ के मामले में बोले गोविंद सिंह, मैं क्यों अपनी टांग फसाऊं
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा बयान न मेरे कहने से कोई प्रदेश अध्यक्ष बना रहा है न कोई सुन रहा है सोनिया

जी सक्षम हैं वही फैसला करेंगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर जहां सियासी खींचतान मच रही है, तो वहीं मध्य प्रदेश सरकार में नंबर दो का दर्जा रखने वाले कैबिनेट मंत्री गोविंद
सिंह ने बड़ा बयान दिया है… गोविंद सिंह ने कहा है न मेरे कहने से कोई बना रहा है, न मेरी कोई प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए सुन रहा है, इसलिए मैं क्यों अपनी टांग
फसाउ…. सोनिया जी सक्षम है, वहीं इस पर अपना अंतिम फैसला करेंगी। इसके साथ ही उन्होनें ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के द्वारा उनके नाम को चलाएं जाने
को लेकर कहा है कि… प्रजातंत्र है, सब स्वतंत्र है अपनी बात कहने के लिए, कांग्रेस कोई गुलामों की पार्टी नही है। इसलिए सब लोग अपनी बात कह रहे है। आपको बता
दें कि गोविंद सिंह अपने अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए हुए थे इस दौरान उन्होंने यह बात कही है….।

ग्वालियर से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

(Visited 52 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT