सनावद में बांध से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, ओंकारेश्वर के घाट डूबे

सनावद। इंदिरा सागर बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ओकारेश्वर बांध परियोजना में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। ओकारेश्वर के सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। श्रद्धालुओं को घाटों पर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। ओकारेश्वर की होने वाली ॐकार पर्वत परिक्रमा पूरी तरह बंद है। ओर मार्ग जलमग्न हो गया है। उद्घोषणा केंद्र से श्रीजी मंदिर संस्थान नगर परिषद ओंकारेश्वर से लगातार निचली बस्ती को खाली करने नावो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने घाटों से दुकानें हटाने की चेतावनी या दी जा रही है। पुनासा एसडीएम ममता खेड़े के निर्देश पर लगभग सभी विभाग के छोटे-बड़े कर्मचारी नर्मदा के घाटो पर सतत नजर बनाए हुए हैं। मोरटक्का पुल पर यातायात जारी है। नर्मदा के पुल से पानी अभी नीचे बह रहा है। इस समय ओकारेश्वर परियोजना के 18 गेट खोल दिए गए हैं। आठ टरबाइन से लगभग 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

(Visited 193 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT