सेंधवा कृषि उपज मंडी में शुरू हुई सीजन की खरीदी

सेंधवा कृषि उपज मंडी में शुरू हुई सीजन की खरीदी

पूजा पाठ के साथ सेंधवा मंडी में शुरू हुई खरीदी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदी में शुरू नीलामी आज से शुरू हो गया विधिवत व्यापार
किसानों को अपनी फसलों के सही दाम मिलें इसके लिए शासन ने मंडी की व्यवस्था की है। हर साल इन कृषि उपज मंडियों में नए सीजन पर मुहूर्त खरीदी की जाती है। विधि विधान से पूजा पाठ के बाद फसलों की खरीदी बिक्री शुरू की जाती है इसी कड़ी में शुक्रवार को सेंधवा कृषि उपज मंडी में सीजन की खरीदी शुरू की गई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, मंडी प्रशासन व्यापारियों और किसानों ने शिरकत की जिसके बाद नीलामी शुरू हुई। मुहूर्त खरीदी में SDM ,मंडी सचिव, कर्मचारी, तुलावटियों और व्यापारीयो ने इस मौके पर खुशी जाहिर की । पूजा अर्चना के बाद मूंग की नीलामी शुरू हुई और आज से मंडी में विधिवत व्यापार शुरू हो गया।

(Visited 50 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT