खेलों के क्षेत्र में पिछले कई सालों से जिला संभाग व राज्य स्तर पर चयनित होकर बरुअल के खिलाड़ियों ने विदिशा जिले के कुरवाई का नाम शिक्षा के साथ खेल में भी रोशन किया है… इस साल बरुअल की 9 लड़कियों ने कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है…. इस साल कबड्डी में बरुअल की दो बालिकाएं अंडर 14 में चयनित हुई है और 7 बालिकाएं अंडर 18 में चयनित हुई हैं…. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि किसी गांव की एक ही टीम से खेलने वाली एक साथ 9 बालिकाएं राज्य स्तर के लिए चयनित हो चुकी हैं…. कुछ बालिकाएं कुश्ती के संभाग स्तर पर हैं जिनमें मंदाकिनी कुर्मी राज्य के लिए प्रबल दावेदार है….बालिकाओं की उपलब्धि के पीछे कोच फखरुद्दीन खान की मेहनत और लगन है… फखरुद्दीन खान पिछले 8 सालों से बच्चों को निशुल्क खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं… और शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य मनोहर राजपूत राजेंद्र सिंह का हमेशा सहयोग बालिकाओं के लिए मिला है… ग्रामीण भी कोच के इस प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं…