सनावद में शुरु हुआ मोरटक्का पुल पर आवागमन

मध्यप्रदेश में लागातार हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है… इंदौर इच्छापुर मार्ग पर पड़ने वाले मोरटक्का पुल के उपर से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था … जिसके चलते इंदौर-खंडवा के बीच सीधा संपर्क बंद पड़ा हुआ था… लेकिन अब इंदौर-खंडवा मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है….कई दिनों से बंद पड़े इस पुल को अब खोल दिया गया है… रविवार को एस.डीएम और इंजीनियरों की टीम ने पुल की जांच कर आवागमन शुरु करवाया… वहीं मौके पे मौजूद अधिकारियों ने बताया की अभी इस पुल से बस और छोटे वाहन ही गुजर सकेंगे…. आपको बता दें कि पुल 1958 में बना था और उस समय ऐसे पुलों की उम्र केवल 60 साल ही रहती थी जिसके चलते कई बार पुल की जांच कराकर ही इसे खोला गया है सनावद से विवेक विद्धार्थी की रिपोर्ट

(Visited 448 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT