पेट्रोल और डीजल का टेंकर पलटा, कुप्पी बाल्टी में पेट्रोल ले जाते दिखे ग्रामीण

इतनी महंगाई में लोगो को फ्री पेट्रोल और डीजल मिलेगा तो वो खुश ही होंगे… ऐसा ही नजारा गुरूवार को देखने को मिला है छिंदवाड़ा के तामिया मार्ग पर अनखावाड़ी के पास… भोपाल से पेट्रोल डीजल लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद खबर लगते ही ग्रामीण पेट्रोल डीजल लेने के लिए कुप्पी, बाल्टी, बोतल सहित अन्य वस्तु साथ लेकर पहुंचे… इसी दौरान कोई बड़ा हादसा न हो जाए जिसके चलते पुलिस ने ग्रामीणों को लाठियों से मारकर खदेड़ा…. सुचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और टेंकर पर पानी डाला गया…..न्यूजलाइवएमपी.कॉम के लिए छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट

(Visited 120 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT