हरियाणा में कांग्रेस का घमंड तोड़ेगा पार्टी का ही ये नेता!

ये कांग्रेस के लिए मुश्किल की घड़ी है. लंबे समय तक हरियाणा कांग्रेस की कमान संभालने वाले अशोक तंवर ने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद ऐसा फैसला लिया है. जिससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं तंवर ने कांग्रेस को ताकीद भी कर दिया है कि उसका घमंड तोड़ कर रहेंगे. हालांकि अशोक तंवर ने किसी और पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है लेकिन अपना समर्थन किसे देंगे ये ऐलान कर दिया है. तंवर ने फैसला कर लिया है कि वो अब जेजेपी यानि कि जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देंगे. ये ऐलान करते समय अशोक तंवर ने साफ कर दिया कि वो कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ ही प्रचार करेंगे. लेकिन बीजेपी का साथ नहीं देंगे.

(Visited 58 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT