दिग्विजय की कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना

कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट ने मध्यप्रदेश की सियासत को गर्मा दिया था. इंदौर हाइवे को घेर कर बैठी गायों पर था दिग्गी का ट्वीट जिसमें सीएम कमलनाथ को भी संबोधित किया गया था. उस ट्वीट के बाद सियासत बहुत गर्माई. और ये अफवाह भी फैली की सिंधिया के बाद अब दिग्गी के निशाने पर भी हैं सीएम कमलनाथ. अब जब दिग्विजय सिंह को मौका मिला तो बातों का ये बाजीगर अपने ट्वीट पर कुछ इस अंदाज में सफाई देते नजर आया. दिग्विजय ने कहा कि उनके ट्वीट सीएम के लिए नहीं पीएम मोदी और अमित शाह के लिए होते हैं.
बाइट- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता
वीओ- रतलाम के बाद दिग्विजय सिंह झाबुआ जाएंगे. जहां कांतिलाल भूरिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. उसके बाद करवाचौथ के लिए दिल्ली रवाना होंगे. शुभकामनाओं की सौगात के साथ. न्यूज लाइव एमपी के लिए रतलाम से सुशील खरे की रिपोर्ट.

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT