B’day sepcial- राजनीति के चाणक्य अमित शाह का जन्मदिन, पीएम ने ऐसे दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं…. अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था… अमित शाह को राजनीति के चाणक्य की उपाधि भी दी जाती है…. शाह को राजनीति विरासत में मिली… अमित शाह ने हैदराबाद से बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी करने के बाद पिता के प्लास्टिक पाइप का कारोबार संभाला… इसके बाद उन्होंने स्टॉक मार्केट में कदम रखा और शेयर ब्रोकिंग का काम भी किया… इसके बाद जब उन्होंने राजनीति में कदम तो आगे ही बढ़ते गए…. और देश के दूसरे सबसे उंचे पद पर विद्यमान हुए… देश के सभी बड़े नेताओं ने जन्मदिन पर बधाई दी है.. वहीं पीएम मोदी ने भी अमित शाह को अलग तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है… उन्होंने अमित शाह को कर्मठ, अनुभवी और कुशलसंगठनकर्ता बताया है… पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है… कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं…. सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं…. ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे…..

(Visited 45 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT