अब क्या करेंगे कमलनाथ?

दो राज्यो को विधानसभा चुनाव के साथ साथ झाबुआ उपचुनाव भी खत्म हो चुका है। ये चुनाव
कांग्रेस के लिए खुशखबर तो लेकर आए है लेकिन सबसे बडा सवाल जो इस वक्त मुख्यमंत्री
कमलनाथ को खाए जा रहा है वो है अब क्या करेंगे कमलनाथ।
जाहिर सी बात है मुख्यमंत्री कमलनाथ के अब वो सारे बहाने खत्म हो चुके है जिसके चलते
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बदलने से लेकर मत्रिमंडल का विस्तार रूका है। जी हां अब कांग्रेस
कार्यकर्ताओ की नजर मुख्यमंत्री कमलनाथ पर टिक गई है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के
सामने एक एक करके कई सारी चुनौतियां मुंह खोले खडी है।
1- कौन होगा मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष अगर कमलनाथ अपनी पसंद से बाला बच्चन भूरिया
और उमंग को बनाते भी है तो महाराज सिंधिया के समर्थको को कैसे साधेगे।
2- भूरिया की जीत से कांग्रेस की एक सीट तो बढी है लेकिन अब भूरिया को कमलनाथ क्या
काम देगे मसलन उन्हें मंत्री बनाया जाएगा , क्या भूरिया को कद के हिसाब से उपमुख्यमंत्री
बनाना पडेगा या फिर भूरिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान देकर संतुष्ट किया जाएगा
3-तीसरी सबसे बडी समस्या की क्या कमलनाथ मंत्रिमडल का विस्तार कर पाऐंगे क्योकि लंबे
समय से टलता मत्रिमंडल विस्तार कांग्रेस के विधायको निर्दलीय विधायक जो कांग्रेस को समर्थन
दे रहे है उनको लंबे समय से मंत्री पद का इंतजार है साथ ही ऐसे में अगर उनको मंत्री बनाऐंगे
तो किस मंत्री को हटाऐंगे। उसे लेकर कांग्रेस के अंदर कलह छिड सकती है।
4-मंत्रिमंडल विस्तार के लिए विधायको और सहयोगियो के इंतजार है लेकिन इससे अलग निगम
मंडलो की नियुक्ति का इंतजार कर रहे कांग्रेसियो को क्या मिलेगा
तो इंजतार लंबा हो चुका है अगर इसके बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला तो सरकार के
असंतुष्ट बढ जाऐंगे जो सरकार के लिए खतरा हो सकता है।

(Visited 505 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT