Delhi election: CM Kejriwal करते रहे शिक्षा स्वास्थ्य की फिक्र, बीजेपी ने दिल्ली के दिल में बना लिया ‘घर’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के तरीके तलाशते रह गए और इधर बीजेपी सरकार ने लोगों के दिलों में घर बना लिया. अब आप ये सवाल जरूर पूछेंगे कि भला कैसे. तो भई ऐसे कि मोदी कैबिनेट ने अवैध कॉलोनियों को रेग्युलराइज करने के विधेयक को मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि दिल्ली में लंबे समय से अवैध कॉलोनियों को रेग्युलराइज करने की मांग उठ रही है. अब चुनाव से पहले ये दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए उठाया गया ये कदम बीजेपी सरकार के लिए फायदेमंद साबित होगा. संसद के दोनों सदनों में मंजूरी के बाद दिल्ली के चालीस लाख लोगों को राहत मिलेगी. और घर का मालिकाना हक भी. जिसका फायदा भी बीजेपी को मिलने की संभावना ज्यादा है.

(Visited 37 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT