इंदौर में पंचायत सचिव के पास मिली 2 करोड़ की संपत्ति

विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर द्वारा इंदौर के जनपद पंचायत, देपालपुर की ग्राम पंचायत, अत्याना के पंचायत सचिव योगेश दुबे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज होने पर, विशेष न्यायालय इंदौर से सर्च वारंट प्राप्त कर , ग्राम अत्याना में योगेश दुबे के निवास तथा उसके एक अन्य मकान पर, आज दिनांक 22 नवंबर 2019 को प्रातः 530 बजे से सर्च कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही अभी जारी है।लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया अब तक छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हज़ार रुपए नक़द, 2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा ज़मीन पाई गई है।1997 से नौकरी में आए दुबे की आय अब तक 20 लाख होनी चाहिए थी, जबकि कार्रवाई के महज़ 2 घण्टे में ही इनके पास अब तक करीब 2 करोड़ की संपत्ति मिल चुकी है।अनुपातहीन संपत्ति के मामले में आगे कार्रवाई जारी है जिसमें ये आंकड़ा बढ़ सकता है।

(Visited 27 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT