महाकाल मंदिर में आधा लीटर शुद्ध जल से होगा शिवलिंग का स्नान

महाकाल के शिवलिंग के लगातार हो रहे क्षरण को देखते हुए मंदिर प्रशासकों ने नई गाइडलाइन जारी की हैं जिसमें शिवलिंग पर आधा लीटर से ज्यादा जल और सवा लीटर से ज्यादा पंचामृत नहीं चढ़ाए जाने की बात कही है…. गर्भगृह में बड़ी बाल्टी और घड़ा ले जाना भी मना किया गया है…. जल और पंचामृत चढ़ाने पर किसी भी बर्तन को शिवलिंग से स्पर्श नहीं होना चाहिए…. ऐसे ही आठ नियम मंदिर के पुजारियों, पुरोहितों और गर्भगृह में जाने वाल समिति के निरीक्षकों को उप प्रशासक आशुतोष गोस्वामी ने समझाए…. उन्होंने चेतावनी भी दी कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनात्मक, दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी…. इसका आदेश 6 अप्रैल को सभी पुजारी और पुरोहितों को जारी किया गया था… लेकिन मंदिर प्रशासन को यह शिकायतें मिल रही थीं कि इस आदेश का पूरे तरीके से पालन नहीं हो रहा है…. शुक्रवार को महाकाल शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाने के फोटो और वीडियो वायरल हुए थे… जिसमें दावा किया जा रहा था कि तय मात्रा से ज्यादा पंचामृत का उपयोग हो रहा है…..

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT