ऐसे ही सुबह तक प्रदेश में भी होगी भाजपा की सरकार- भाजपा उपाध्यक्ष

महाराष्ट्र में हुए उलटफेर को लेकर मध्यप्रदेश में भी खुशी की लहर उठ रही है… राजनैतिक पंडित मान रहे हैं कि ऐसा ही उलटफेर मध्यप्रदेश की राजनीति में भी होने की आशंका पैदा हो रही है… इसी बीच प्रदेश में चल रहे हर्ष के माहौल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया का बयान सामने आया है… जिसमें कहा गया है कि ऐसा ही कुछ प्रदेश में भी हो सकता है… हो सकता है कि रात में सोएं और सुबह तक प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाए… जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी पलटवार किया है… देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं का सरकार बनाने का सपना ​कब तक साकार हो पाता है…

(Visited 251 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT