महाराष्ट्र सरकार बनाने पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़वीस सरकार के इस्तीफ़े और सियासी तूफान पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा की महाराष्ट्र में जो भी फैसला आया वह संविधान सम्मत था..हमें लगा कि बहुमत मिल सकता है .तो हमने सरकार बनायी… लेकिन जब बहुमत नही था.. तो हमने स्तीफा दे दिया… लेकिन हम अभी भी यही कहेंगे, कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने विकास के ऐसे बहुत काम किये है . जो पहले कभी नही हुए हैं. हम उम्मीद करते है की अब वर्तमान महाराष्ट्र सरकार भी ऐसे ही विकास के कार्य करेगी. राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार पर जम कर हमला बोला और आरोप लगाया की सरकार केवल विधायको को बचाने में लगी है . रेत के अवैध उत्खनन और गैर कानूनी काम चल रहे हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार किसानो से किये गए वादों को भी पूरा नही कर सकी है. जबलपुर से देबजीत देब की रिपोर्ट

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT