बाबा का पाखंड, ऐसे हुआ पर्दाफाश

एक बच्चा जो पीलिया से पीड़ित है. लेकिन परिवार इलाज कराने की जगह उसे लेकर जाता है एक बाबा के पास. ये बाबा के सामने दो पात्र में पानी रखा है. एक पात्र के पानी में हाथ डुबवाता है और दूसरे पात्र के पानी से हाथ धुलवाता है. और फिर होता है असल चमत्कार. जैसे ही बाबा पानी से हाथ धुलवाता है वो पानी पीला नजर आने लगता है. और बाबा कर देता है ऐलान की बच्चे का पीलिया उतर चुका है. पर ये बिलकुल सच नहीं. ये बाबा का ढोंग है. चालाक बाबा साइंस के फन में भी माहिर है. जो पात्र उसके सामने रखे हैं उसमें से एक में आम की छाल का पानी है और दूसरे में चूने का पानी है जैसे ही आम की छाल का पानी चूने के संपर्क में आता है पानी पीला हो जाता है. बाबा के इस ढोंग का पर्दाफाश किया है. नीमच के सरकारी स्कूल के बच्चों ने जिन्होंने जिला स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है , जिसे समझना, समझाना आसान है कार्यक्रम में बाबाओं के ऐसे कई ढोंग से पर्दा उठाया. ताकि लोग आसानी से पहचान सकें बाबाओं का पाखंड.

(Visited 117 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT