कांग्रेस के ये विधायक कमलनाथ सरकार से क्यों नाराज हैं?

कांग्रेस की सरकार तो एक है. पर उस पर संकट अनेक है. कमलनाथ सरकार के खिलाफ उसके अपने विधायकों ने मोर्चा खोल दिया. इन विधायकों में ऐसे नेता ज्यादा हैं जो पहली बार चुनकर विधानसभा तक पहुंचे हैं. इन विधायकों की शिकायत है कि मंत्री और अफसर दोनों ही उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं. ऐसे में क्षेत्र में वो जो काम करवाना चाहते हैं वो कैसे होंगे. सूत्रों के मुताबिक असंतुष्ट विधायकों की ये बैठक विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज कैम्पस में हुई. जिसमें संजय शुक्ला, सुरेंद्र सिंह शेरा, गिर्राज दंडोतिया, महेश परमार, मनोज चौधरी, सिद्धार्थ कुशवाह, सुनील सर्राफ, आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित, प्रद्युम्न लोधी, भूपेंद्र मरावी और अशोक मर्सकोले शामिल हुए. इन विधायकों ने तय किया है कि ये लोग ये शिकायत लेकर बहुत जल्द सीएम कमलनाथ से मुलाकात करेंगे.

(Visited 141 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT